
गोंदिया . गोंदिया जिले के खैरी गांव के पास शिवशाही बस का एक भीषण हादसा हुआ, जानकारी सामने आई हैं की 12 यात्रियों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह घटना सड़क अर्जुनी के समीप हुई, जो अत्यंत दुखद है। देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा की, मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी, तो घायल व्यक्तियों को नागपुर भेजने की व्यवस्था भी की जाएगी। गोंदिया जिले के जिलाधिकारी को राहत कार्यों के समन्वय के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुचें और सहायता कार्यों में जुटे हुए हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।