
नागपुर. चुनावी सरगर्मियां ठंडी होती देख ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को उपराजधानी का न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दीपावली के बाद से ठंड जो है धीरे धीरे पढ़ने लगती है। लेकिन इस बार ठंड का असर थोड़ा ज्यादा ही दिखाई दे रहा है। महीने के शुरुआत में सुबह और शाम में ठंड महसूस होती थी, लेकिन अब दोपहर में भी ठंड लग रही है। लोग 12 दो बजे भी गर्म कपड़े पहनकर सड़को पर चलते हुए दिखाई देते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन इसी तरह का रहने वाला है। मौसम विभाग की माने तो उत्तर से आने वाली हवाओं के कारण ठंड पढ़ रही है। मौसम है उसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है लेकिन उत्तर भारत से जो हवाएं मैदानी इलाकों में आ रही उससे तपमान में गिरावट दर्ज होगी, जिससे आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी और ठंड बढ़ेगी। वहीं दिसंबर की शुरुआत में थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन उसके बाद और कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।