
नागपुर. शहर के संविधान चौक पर एक चलती हुई कार में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने कार को रोका और नीचे उतर गए। जिसे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। कल शाम छह बजे के करीब स्विफ्ट डिजायर कार संविधान चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान कार के सामने वाले हिस्से से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलते देख चालक गौरव मचादे ने गाड़ी को साइड लगाई और निचे उतर गया। देखते ही देखते कार में आग लग गई। घटना की जानकारी तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस फायर स्टेशन से गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हालांकि, आग से कार के सामने का हिस्सा जलकर ख़ाक हो गया। शॉर्टसर्किट से कार में आग लगने की बात सामने आई है।