DESK NEWS. भारतीय जनता पार्टी के चामोर्शी तालुका अंतर्गत चामोर्शी मंडल एवं घोट मंडल अध्यक्ष पद पर रोशनी वरघंटे व राकेश सरकार की नियुक्ति दिनांक 20 अप्रैल 2025 को बड़े उत्साह के साथ की गई। इस निर्णय से संपूर्ण तालुके में हर्ष का वातावरण बन गया और पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का एक महत्वपूर्ण चरण पूर्ण हुआ। यह चयन प्रक्रिया एक उत्सव का रूप ले चुकी थी। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद डॉ. अशोकजी नेते तथा विधायक डॉ. मिलिंदजी नरोटे के नेतृत्व और मार्गदर्शन में यह औपचारिक घोषणा की गई। चामोर्शी और घोट में हुए कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. इस अवसर पर मार्गदर्शन करते हुए मा. सांसद डॉ. अशोकजी नेते ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और आप सभी इसका हिस्सा हैं, यह गर्व की बात है। भाजपा हमेशा सामान्य कार्यकर्ता तक न्याय पहुँचाने का कार्य करती है। आज चामोर्शी और घोट मंडलों के अध्यक्ष पद पर पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्तियाँ की गई हैं। चामोर्शी के स्व. स्वप्निल मेरे निकट सहयोगी थे, जो सदैव जनता के संपर्क में रहते थे और उनकी समस्याएं मुझ तक पहुँचाते थे। आज भी उनकी याद आती है। वरघंटे परिवार राजनीति में पहले से सक्रिय रहा है। आज रोशनी वरघंटे को चामोर्शी मंडल अध्यक्ष तथा राकेश सरकार को घोट मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया। दोनों को मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।” इस नियुक्ति के बाद चामोर्शी व घोट भाजपा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया। नव-नियुक्त अध्यक्षों का जोरदार स्वागत किया गया – फटाखों की आतिशबाज़ी, मिठाइयों का वितरण, पुष्पगुच्छ भेंट कर और भाजपा के दुपट्टों से सत्कार किया गया. पूर्व सांसद एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोकजी नेते, विधायक डॉ. मिलिंदजी नरोटे, निर्वाचन प्रक्रिया प्रमुख व कि.मो. प्रदेश सचिव रमेश भुरसे, जिल्हा महामंत्री प्रकाश गेडाम, जिल्हा उपाध्यक्ष डॉ. भारत खटी, ओबीसी मोर्चा जिल्हाध्यक्ष अनिल पोहनकर, जिल्हा उपाध्यक्ष अरुण हरडे, महिला मोर्चा जिल्हाध्यक्ष गीता हिंगे, भाजयुमो जिल्हाध्यक्ष अनिल तिडके, नव-नियुक्त गडचिरोली तालुकाध्यक्ष दत्तू सुत्रपवार, माजी तालुकाध्यक्ष आनंद भांडेकर, सहकार प्रकोष्ठ जिल्हाध्यक्ष आशिष पिपरे, ज्येष्ठ नेता व माजी जि.प. सदस्य नामदेवराव सोनटक्के, भाजयुमो जिल्हा महामंत्री मधुकर भांडेकर, महिला तालुका अध्यक्ष अनिता रॉय, तालुका महामंत्री विनोद गौरकर, माजी शहराध्यक्ष सोपान नैताम, विलास उईके, वरिष्ठ नेता रामेश्वर सेलोकर, माणिक कोहळे, सीमा कन्नमवार, रमेश नैताम. सुनील दीक्षित, नरेश अल्सावार, संजय खेडेकर, रेवनाथ कुसराम, शेषराव कोहळे, प्रतिमा सरकार, भाविक आभारे, नीरज रामानुजवार, वासुदेव चिचघरे व बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने की जाति जनगणना को समय पर लागू करने की मांग
“Latest news and updates on politics, sports, entertainment, technology, and more. Stay informed with breaking news and in-depth articles.”