
नागपुर. नागपुर में ‘स्वच्छ नागपुर सुंदर नागपुर’ अभियान के NMC के पहल से अंतर्गत शहर की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाना है। इस अभियान के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ सायन्स की दीवार पर देश के प्रमुख वैज्ञानिकों की आकर्षक पेंटिंग बनाई जा रही हैं। इन पेंटिंग्स को देखने से न केवल सौंदर्य बोध मिलता है, बल्कि यह देश के महान वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान भी प्रकट करती हैं। कलाकारों की यह मेहनत शहर को एक नई पहचान दे रही है। इन पेंटिंग्स में वैज्ञानिकों के जीवन और उनके योगदान को चित्रित किया गया है, जिससे जनता को और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिले और वे वैज्ञानिकों के प्रति आदरभाव रखें। इस पहल से शहर की दीवारें एक नए रंग में रंग रही हैं और एक जीवंत वातावरण का निर्माण हो रहा है। शहर के निवासियों से निवेदन है कि वे इन दीवारों को साफ-सुथरा रखें और इन पर किसी प्रकार की गंदगी या नुकसान न पहुंचाएं। स्वच्छता बनाए रखने में सबकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। यह पहल सिर्फ सरकारी या सामाजिक संगठनों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागपुर वासी की जिम्मेदारी है। ‘स्वच्छ नागपूर सुंदर नागपूर’ का सपना तभी साकार हो सकता है जब सभी मिलकर इसे संजोएं और अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में योगदान दें। आइए, हम सब मिलकर इस पहल को सफल बनाएं और नागपूर को एक स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में विकसित करें। दीवारों पर इस पेंटिंगस को साकार करने में धनश्री लिंबाचिया, जयेश लिंबाचिया, अजय तिरपुडे, पराग पांडे, आशदीप नगरारे उपस्थित थे.
