
मुंबई. विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। दोपहर 3 बजे तक राज्य में औसत 45.53% मतदान दर्ज किया गया है।
जिलावार मतदान प्रतिशत इस प्रकार है:
अहमदनगर: 47.85%, अकोला: 44.45%, अमरावती: 45.13%, औरंगाबाद: 47.05%, बीड: 46.15%, भंडारा: 51.32%, बुलढाणा: 47.48%, चंद्रपुर: 49.87%, धुले: 47.62%, गढ़चिरौली: 62.99%, गोंदिया: 53.88%, हिंगोली: 49.64%, जलगांव: 40.62%, जालना: 50.14%, कोल्हापुर: 54.06%, लातूर: 48.34%, मुंबई शहर: 39.34%, मुंबई उपनगर: 40.89%, नागपुर: 44.45%, नांदेड़: 42.87%, नंदुरबार: 51.16%, नासिक: 46.86%,उस्मानाबाद: 45.81%, पालघर: 46.82%, परभणी: 48.84%, पुणे: 41.70%, रायगढ़: 48.13%, रत्नागिरी: 50.04%, सांगली: 48.39%, सातारा: 49.82%, सिंधुदुर्ग: 51.05%, सोलापुर: 43.49%, ठाणे: 38.94%, वर्धा: 49.68%, वाशिम: 43.67%, यवतमाल: 48.81%
राज्य के ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत अधिक देखने को मिला है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ है। गढ़चिरौली ने सबसे अधिक 62.99% मतदान दर्ज किया, वहीं ठाणे में सबसे कम 38.94% मतदान हुआ।