नागपुर: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को 15 अक्टूबर तक सभी स्थनीय स्वराज सहित निकाय चुनाव सपन्न करने का आदेश दिया है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने मंगलवार को अधिसूचना जाहिर कर शहर के 10 महानगर पालिका में प्रभाग की संरचना करने का आदेश मनपा आयुक्तों को दिया है। आदेश के साथ सरकार ने जनसँख्या के अनुसार मनपा में सीटों की संख्या भी तय कर दी है। राज्य सरकार द्वारा जारी गैजेट के अनुसार, 24 लाख से 30 लाख जनसख्या वाले मनपा में अधिकतम 156 सीटें होंगी। 2011 के सेंसस के अनुसार, नागपुर शहर की संख्या 25 लाख के ऊपर है, जिसको देखते हुए नागपुर महानगर पालिका में 156 सीटें होंगी। नागपुर मनपा में आखिरी बार 2017 में चुनाव हुए थे। उस समय भी प्रभाग पद्धति से चुनाव हुआ था। नागपुर मनपा 38 प्रभाग में बांटा गया था, जिसमें 151 सीट शामिल थी। प्रभाग एक से 37 तक चार वार्ड का एक प्रभाग बनाया हुआ था। वहीं प्रभाग 38 में तीन वार्ड शामिल थे। हर चुनाव में मनपा में सीटों का सीमांकन या कहें परिसीमन होता है। हालांकि, 2011 के बाद देश में जनसँख्या की गड़ना नहीं हुई है। इस कारण वर्तमान में शहर में कितने नागरिक हैं इसकी सही जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, शहर के बढ़ते घनत्व और लोगों की संख्या को देखते हुए सरकार ने मनपा में पांच सीट बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके तहत इस बार चुनाव में 156 सीटों पर मतदान किया जाएगा।
34 करोड़ की लगत से सुधरेगा सदर फ्लाईओवर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान करते हुए कहा- डिजाइन में डिफ़ॉल्ट से हुई गड़बड़ी
नागपुर: नागपुर के…