
नागपुर. नागपुर नगर निगम के आयुक्त एवं प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने दीपावली के अवसर पर नागपुर शहर की जनता को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी से इस पर्व को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ मनाने की अपील की है। आयुक्त डॉ. चौधरी ने कहा कि दिवाली के दौरान पटाखे जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वे अधिक धुआं और आवाज न फैलाएं। दिवाली खुशियों का पर्व है, लेकिन इस उत्सव के दौरान पर्यावरण का ख्याल रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। अधिक आवाज और धुएं से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता है और इससे जानवरों को भी नुकसान होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अपने आस-पास की सफाई बनाए रखें और अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाएं।