
नागपुर. श्री गुरु भक्त सेवा समिति द्वारा प्रकाशित “तिथि दर्पण” का भव्य विमोचन आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह आदरणीय भैया जी जोशी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागृह, स्मृति भवन, रेशम बाग, नागपुर में आयोजित किया गया, जिसमें मंडल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। नववर्ष गुड़ी पड़वा नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का दृष्टिकोण हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देता है। इस तिथि दर्पण कैलेंडर के माध्यम से भारतीय पंचांग को दर्शाया गया है, जो हमारी समृद्ध और विविध संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। यह कैलेंडर युवाओं को अपनी परंपराओं और मूल्यों को दैनिक जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित करेगा। इस आयोजन में अजय संचेती, सुनील रईसोनी, नितिन खारा, नरेश पाटनी, अनुपम ज्वेलर्स, दिलीप पंचोली, नीलेश कोठरी, मयूर इंटरप्राइजेज, नरेश पुगलिया आदि प्रतिष्ठित दानदाताओं का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र संचेती के मार्गदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन, मंगला चरण, अलका लोढ़ा और मधु दोसी ने किया, जबकि रजनी शहलोत ने आभार व्यक्त किया।