
नागपुर. महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (एमटीडीसी) द्वारा जलपर्यटन महोत्सव ‘अक्वाफेस्ट नागपुर’ का आयोजन 12 से 14 अक्टूबर 2024 के बीच किया जा रहा है। यह महोत्सव नागपुर के फुटाला तालाब, वायुसेना नगर में आयोजित होगा। महोत्सव का उद्घाटन रविवार, 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री व नागपुर के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री गिरीश महाजन के नेतृत्व में और प्रमुख सचिव (पर्यटन) जयश्री भोज व महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक मनोजकुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में आयोजित इस महोत्सव में नागपुर के लोगों को जलक्रीड़ा के रोमांचक अनुभव मिलेंगे। इस महोत्सव का उद्देश्य लोगों में पर्यटन के प्रति जागरूकता पैदा करना, मनोरंजन प्रदान करना, साहसिक खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना, जल संसाधनों का संरक्षण और उनकी सुरक्षा का महत्व समझाना है। विदर्भ के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश कांबले ने नागपुर के लोगों से इस रोमांचक और आनंददायक ‘अक्वाफेस्ट नागपुर’ जलपर्यटन महोत्सव का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
वैश्विक स्तर का जलपर्यटन विकसित किया जाएगा
महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल द्वारा राज्य में विभिन्न जलपर्यटन केंद्रों के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई जा रही हैं। गोसेखुर्द (भंडारा/नागपुर), कोयना (सातारा), पेंच (नागपुर), उजनी (सोलापुर) जैसे स्थानों पर वैश्विक स्तर का जलपर्यटन विकसित किया जाएगा।
स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर
जलपर्यटन परियोजनाओं के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। महामंडल ने स्थानीय मछुआरों और आदिवासी युवाओं को प्रशिक्षण देकर जलक्रीड़ा पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया है, जिससे उनकी जीवन स्तर में सुधार हुआ है।
जलपर्यटन की प्रमुख आकर्षण
बोट सफारी, जेट स्की राइड, सेलिंग बोट, कयाकिंग, फ्लाइंग फिश राइड, बनाना राइड, बंपर राइड, वॉटर ज़ॉर्बिंग, इलेक्ट्रिक शिकारा, स्कूबा डाइविंग.