नागपुर. नागपुर शहर पुलिस विभाग ने हाल ही में एक गौरवशाली पल का साक्षी बना, जब 8 अप्रैल 2025 को पुलिस नाइक से पुलिस हवलदार और पुलिस हवलदार से सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) के पदों पर पदोन्नति की घोषणा की गई। इस अवसर पर 16 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:30 बजे सिविल लाइन्स स्थित पुलिस भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में माननीय पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंघल के हाथों 9 पुलिस हवलदारों को एएसआई पद के प्रतीक रूप में स्टार लगाया गया, वहीं 80 पुलिस नाइक को हवलदार पद की फीता पहनाकर सम्मानित किया गया। कुल 89 पदोन्नत कर्मियों में से 25 महिला पुलिसकर्मी थीं, जिससे महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी सामने आई। यह केवल पदोन्नति नहीं, बल्कि उनकी दीर्घकालीन सेवा, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की एक मान्यता थी। पुलिस आयुक्त ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा, “थानों में लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करें, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करें और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करें – यही आपकी प्रमुख जिम्मेदारी है। आज के समय में यह सबसे आवश्यक कार्य है।” पुलिस विभाग में जांच, प्रशासन और कानून व्यवस्था – ये तीन मुख्य स्तंभ हैं, जिनमें अमलदारों की भूमिका केंद्रीय होती है। सीमित संसाधनों के बीच अपराध नियंत्रण, जांच और जनसंपर्क जैसे कार्यों की जिम्मेदारी अब इन पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर है। अब इन अधिकारियों को न केवल मामलों की गहराई तक जाकर साक्ष्य जुटाने होंगे, बल्कि तकनीकी दक्षता और गुप्त जानकारी के माध्यम से अपराधियों पर नजर भी रखनी होगी। पुलिस आयुक्त ने विशेष रूप से जांच कौशल, टेक्नोलॉजी का प्रयोग, गैंग संघर्ष की रोकथाम और खुफिया तंत्र पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया। महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी इस बार की पदोन्नति प्रक्रिया की एक विशेष बात रही। पदोन्नत महिला पुलिसकर्मी अब वरिष्ठ जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए समाज के लिए और अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगी। यह दिन न सिर्फ इन अधिकारियों के करियर का एक नया अध्याय था, बल्कि नागपुर शहर की सुरक्षा को और मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी सिद्ध हुआ है। पदोन्नत पुलिस कर्मियों के परिवार भी इस समारोह में मौजूद थे, जिन्होंने इस गौरवशाली क्षण को साझा करते हुए हर्ष व्यक्त किया।
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल ने की जाति जनगणना को समय पर लागू करने की मांग
“Latest news and updates on politics, sports, entertainment, technology, and more. Stay informed with breaking news and in-depth articles.”