
नागपुर. हिस्लॉप कॉलेज के वनस्पति विभाग द्वारा 14-15 दिसंबर को वनस्पतिशास्त्र विभाग, सिविल लाइंस में 21वां वार्षिक फ्लावर शो आयोजित किया गया है। इस शो का उद्घाटन आज सुबह 10 बजे हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य फ्लोरीकल्चर (फूलों की खेती) को लोकप्रिय बनाना और छात्रों व समाज को इसके प्रति जागरूक करना है। आयोजन समिति की परमा मजूमदार, मयंक वरुण, शिवानी डोंगरवार, मौसमी भोवाल, रिया गुप्ता और सैन्नया जेम्स ने बताया कि यह शो हर साल इसी उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। फ्लावर शो में विभिन्न प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसे देखने के लिए शहरवासियों में उत्साह देखा जा रहा है।