
नागपुर. लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास द्वारा नागपुर स्थित विदर्भ प्रदेश कार्यालय में पार्टी का 24वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को मिठाई और फलहार वितरित किया गया, जबकि गरीबों को भोजन दान दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश लोणारे, विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष, ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार के गठन में विदर्भ प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पार्टी ने 70 से अधिक सभाओं का आयोजन किया और स्व. रामविलास पासवान के कार्यों को जनसामान्य तक पहुंचाया। सतीश लोणारे ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य आम लोगों तक अपनी कार्यशैली पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना है, ताकि भविष्य में होने वाले चुनावों में पार्टी अपनी ताकत के बल पर खुद को साबित कर सके। इस कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय शर्मा (वरीसठ नेता, महाराष्ट्र), मनोहरे गणेर (विदर्भ प्रदेश उपाध्यक्ष), नंदकिशोर ठाकरे (जिला अध्यक्ष, ग्रामीण), वीरेंद्र मेश्राम (कार्यकारी शहर अध्यक्ष, नागपुर शहर), सचिन बिसेन (गोंदिया जिला अध्यक्ष) समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सतीश लोणारे के नेतृत्व में कैक काठकर ने सभी पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया और गरीबों को भोजन दान की शुरुआत की। स्थापना दिवस की इस भव्य सभा में सागर भंडारकर, औमकार अंबादे, सुरेश आंबुले, छबीलाल शाहू, गंधर्व मदने, अमन मेश्राम समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।