
Nagpur. पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की कमी आई है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र तैयार होने से तापमान में वृद्धि हुई थी। इस कारण ठंड थोड़ी कम महसूस हो रही थी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान औसत से अधिक हो गया था। रविवार को नागपुर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में तैयार हुआ कम दबाव का क्षेत्र अब लगभग खत्म हो गया है। तापमान में आैर गिरावट आ सकती है। हवा की दिशा भी बदल गई है। दक्षिण-पूर्वी की बजाय अब उत्तरी हवा आ रही है। उत्तर भारत में कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो रही है। सर्द हवा से ठंडी ज्यादा महसूस हो रही है।